Monday, August 3, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनएचएसआरसीएल भर्ती: टेक्नीशियन के 237 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि करीब

एनएचएसआरसीएल भर्ती: टेक्नीशियन के 237 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि करीब

0
5

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से टेक्नीशियन के विभिन्न 237 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्‍त निर्धारित की गई है।

एनएचएसआरसीएल की ओर से टेक्नीशियन के कुल 237 पदों के लिए जारी रिक्तियों में टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-फिटर) के 18, टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-मैकेनिक) के 16, टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-ड्राफ्ट्समैन) के 8, टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-सर्वेयर) के 7, टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-इलेक्ट्रीशियन) के 8, टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक-वेल्डर) के 6, टेक्नीशियन (सिविल-प्लंबर) के 2, टेक्नीशियन (सिविल-पेंटर) के 2, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 77, टेक्नीशियन (सिग्नलिंग और टेलीकॉम) के 63, टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक-फिटर) के 10, टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक-मशीनिस्ट) के 2, टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक-वेल्डर) के 2, टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक-इलेक्ट्रीशियन) के 13 और टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक-आरएसी) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएसआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र या विषय अनुसार, एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी के साथ फिटर/मैकेनिक/ड्राफ्ट्समैन/सर्वेयर/इलेक्ट्रीशियन/वेल्डर/प्लंबर/पेंटर/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर ऑपरेटर/मशीनिस्ट/टर्नर/एमआरएसी या समकक्ष ट्रेड में आईटीआई; या मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी के साथ फिटर/मैकेनिक/ड्राफ्ट्समैन/सर्वेयर/इलेक्ट्रीशियन/वेल्डर/प्लंबर/पेंटर/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर ऑपरेटर/मशीनिस्ट/टर्नर/एमआरएसी या समकक्ष ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा किया हो; या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी/संस्थान से सिविल/मैकेनिक/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग या समकक्ष में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास भारतीय रेलवे, सरकार के स्वामित्व या सरकार द्वारा संचालित रेलवे, मेट्रो रेलवे या आरआरटीएस सिस्टम के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों के संबंधित क्षेत्र में योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में उच्च योग्यता – जैसे बीई/बीटेक आदि है, लेकिन उन्होंने आईटीआई/डिप्लोमा नहीं किया है, वे टेक्नीशियन के पद के लिए पात्र नहीं हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,000 से 1,10,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।