नाईपर जॉब अलर्ट: जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती जारी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

0
5

गांधीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर-अहमदाबाद) ने जूनियर रिसर्च फेलो के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है।

नाईपर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री (बायोटेक्नोलॉजी या संबद्ध विषय में एमएससी/एमफार्मा/एमटेक) में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, प्रतिरक्षा विज्ञान, कोशिका संवर्धन, सूक्ष्म जीव विज्ञान आदि में अनुभव और ज्ञान वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 23,213 से 31,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नाईपर-अहमदाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित पद के लिए नाईपर की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।