Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति निशांत को राजनीति में लाना चाहते हैं जदयू कार्यकर्ता : विजय चौधरी

निशांत को राजनीति में लाना चाहते हैं जदयू कार्यकर्ता : विजय चौधरी

0
22

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है। इस बीच, अब जदयू में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। चर्चा तो यहां तक है कि निशांत जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। दरअसल, जदयू के कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं।

जदयू के कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए, लेकिन इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत ने अब तक मुंह नहीं खोला।

इस दौरान बिहार के मंत्री और जदयू के नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जिन पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है, उनमें दो सीटें जदयू के खाते में आनी चाहिए। नीतीश कुमार उम्मीदवार तय करेंगे। निशांत के राजनीति में आने की चर्चा है और सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। जिस दिन भी वे पार्टी में आते हैं, पार्टी उनका स्वागत करेगी।

वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं। होली के मौके पर इस बात को लेकर कोई बड़ी खुशी नहीं हो सकती है कि वे राजनीति में आने वाले हैं। यह बिहार के लिए बहुत अच्छा है। उधर, मंत्री श्रवण कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में बहुत जल्द एंट्री होने वाली है। वह बहुत जल्द सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे। ये होली पर राज्यवासियों और उन नौजवानों को जो लंबे अर्से से निशांत के राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीयूष