Friday, July 10, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे: सतीश...

नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे: सतीश चंद्र दुबे

0
31

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि वह भले ही राज्यसभा जा रहे हैं, दिल्ली में रहेंगे, लेकिन वे राजधानी में रहकर बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे।

नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी विदाई नहीं होती है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार का नक्शा बदला है। बिहार, जिसे जंगलराज का दर्जा दिया गया, उस जंगलराज के दौर से बिहार को सीएम नीतीश कुमार ने निकाला। सुशासन की सरकार दी। उनके कार्यकाल की सराहना जितनी की जाए कम है।

उन्होंने बिहार में न्याय का राज स्थापित किया। उनके कार्यकाल में बहुत विकास हुआ है। उनके कार्यकाल की एक खास बात यह थी कि वे सभी वर्गों को एक साथ लेकर चले हैं, और विकसित बिहार में उनका योगदान सराहनीय है।

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि जब भी बिहार के विकास की चर्चा होती है तो निश्चित तौर पर सीएम नीतीश कुमार का नाम आता है। उन्होंने किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया। वे लगातार सभी वर्गों के विकास पर ध्यान देते रहे हैं। यही वजह है कि बिहार की जनता लगातार उन्हें अपना सीएम चुनती रही है। सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा जाने का फैसला लिया, नामांकन पत्र भी दाखिल किया। हमें उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे विकसित बिहार में योगदान देंगे। वे दिल्ली से भी बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर सीएम ममता बनर्जी के विरोध पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता खिसक रही है, इसीलिए वह भ्रम का जाल और नाटक कर रही हैं। जहां तक एसआईआर की बात है तो चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जो निष्पक्ष काम करती है। टीएमसी सरकार को बस बहाना चाहिए। जनता ने मन बना लिया है कि बंगाल में कमल खिलकर रहेगा।