Monday, July 13, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी भर्ती 2026: स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन के 255 पदों पर वैकेंसी, 15 जुलाई...

एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी भर्ती 2026: स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन के 255 पदों पर वैकेंसी, 15 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

0
4

चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (केकेएनपीपी) ने श्रेणी-II के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन) के कुल 255 पदों पर योग्य नागरिकों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी की ओर से स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन पोस्ट के लिए जारी 255 रिक्तियों में एससी के 54, एसटी के 19, ओबीसी (एनसीएल) के 77, ईडब्ल्यूएस के 20 और यूआर के 85 पद शामिल हैं। वहीं, कुल रिक्तियों में से 11 रिक्तियां पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित की गई हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन)-(प्लांट ऑपरेटर) के लिए साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) विषयों के साथ में एटएससी (10+2) या आईएससी, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हो, होना चाहिए।

स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन) – (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन/फिटर/टर्नर/मशीनिस्ट/वेल्डर) के लिए एसएससी (10वीं) जिसमें साइंस विषयों और गणित में अलग-अलग कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, जिन ट्रेड में आईटीआई कोर्स की अवधि 2 वर्ष से कम है, उनमें कैंडिडेट के पास कोर्स पूरा करने के बाद कम से कम एक वर्ष का संबंधित काम का अनुभव होना चाहिए। बता दें कि ऊपर बताई गई दोनों पोस्ट के लिए कैंडिडेट ने कम से कम एसएससी (10वीं) लेवल पर एक विषय के तौर पर अंग्रेजी पढ़ी होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 2 वर्ष के ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा, जिसके लिए उन्हें प्रथम वर्ष 20,000 रुपए प्रति माह और दूसरे वर्ष 22,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा कैंडिडेट्स को एक बार 3,000 रुपए बुक अलाउंस भी दिया जाएगा। वहीं, ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने पर ट्रेनीज को पे मैट्रिक्स के लेवल-3 में टेक्नीशियन-बी के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें बेसिक पे 21,700 रुपए और अन्य लागू वेतन व भत्ते शामिल होंगे।