Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth ऑयल इंडिया में जियोलॉजिस्ट बनने का मौका: इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू, जानें...

ऑयल इंडिया में जियोलॉजिस्ट बनने का मौका: इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू, जानें योग्यता और सैलरी

0
15

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने संविदात्मक आधार पर विभिन्न विभागों में जियोलॉजिस्ट (भूवैज्ञानिक) के अलग-अलग कुल 3 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ओआईएल ने जियोलॉजिस्ट के जिन 3 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें जियोलॉजिस्ट (सूक्ष्म जीवाश्म विज्ञान) के 2 और जियोलॉजिस्ट (पेट्रोलॉजी) के 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे 100 अंकों के लिए आयोजित किए जाने वाले वॉक-इन इंटरव्यू, शैक्षणिक योग्यता, पेशेवर ज्ञान और कौशल, और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 रुपए प्रति माह होगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना वॉक-इन-इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद अनुसार किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमएससी (भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान) या एमटेक (भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान) में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास माइक्रोपेलियंटोलॉजी या पेट्रोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ पीएचडी की डिग्री और योग्यता प्राप्त करने के बाद भूवैज्ञानिक प्रयोगशाला में एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव, तेल एवं गैस उद्योग/अनुसंधान संगठन/विश्वविद्यालय/संस्थान में होना अनिवार्य है।

वॉक-इन-इंटरव्यू 26 मई को ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड, उत्कृष्टता केंद्र, ऊर्जा अध्ययन, पांचवीं मंजिल, एनआरएल केंद्र, 122ए क्रिश्चियन बस्ती, जीएस रोड, गुवाहाटी, असम, भारत, पिन-781005’ पते पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, इसी दिन निर्धारित स्थान पर सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच जारी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी रहेगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन केंद्र पर याद से साथ ले जाएं।