Friday, July 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इजरायल, इनात विल्फ...

पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इजरायल, इनात विल्फ ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

0
12

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल की पूर्व सांसद और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल के लोग भारत और पीएम मोदी के लिए अच्छी राय रखते हैं। लोग दोनों देशों के बीच अगले कुछ वर्षों में एक बड़े और गहरे अलायंस की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है।

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुलह कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, हालांकि इजरायल शुरुआत से ही एक बात स्पष्ट तौर पर कहता रहा है कि वह पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है। ऐसे में इजरायल के पाकिस्तान पर एक जिम्मेदार रीजनल एक्टर या मध्यस्थ के तौर पर इजरायल के भरोसे को लेकर नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “बिल्कुल नहीं। इजरायल पाकिस्तान पर मीडिएटर के तौर पर भरोसा नहीं करता और न ही कर सकता है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि कतर और पाकिस्तान जैसे देश खुद को अच्छे मध्यस्थ के तौर पर पेश करते हैं।”

उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से अगर कोई देश मध्यस्थ बनना चाहता है, तो सबसे बेसिक जरूरत यह है कि उसके उन पार्टियों के साथ पूरे और खुले राजनयिक संबंध हों जिनके साथ वह मध्यस्थता करने का दावा करता है। पाकिस्तान खुद को इजरायल का दुश्मन बताता है और उसके नेताओं ने इजरायल की नीतियों के बारे में ही नहीं, बल्कि उसके वजूद के बारे में भी ऐसी निंदात्मक बातें कही हैं। मुझे नहीं लगता कि इजरायल में कोई भी पाकिस्तान को एक अच्छा मध्यस्थ मानता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व स्तर पर लोकप्रियता बढ़ी है। पीएम मोदी लगातार सबसे लोकप्रिया नेता चुने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत की भूमिका ने भी दुनिया के तमाम देशों का ध्यान खींचा है। खासकर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर सामने आया है। ऐसे में उनकी इजरायल दौरे का जिक्र करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “जैसा कि मुझे यकीन है कि आप जानते हैं यहां इजरायल में हम आम तौर पर भारत के लिए और खासकर उनके नेतृत्व में भारत के लिए बहुत अच्छे विचार रखते हैं। वह ईरान के साथ युद्ध से एक दिन पहले यहां नेसेट में थे। उन्होंने एक शानदार भाषण दिया। दोनों देशों की पुरानी परंपराओं और देशों के मूल्यों के बारे में उन्होंने गर्मजोशी भरा भाषण दिया। लोग निश्चित रूप से भारत को एक ऐसे देश के रूप में देख रहे हैं जिसके साथ इजरायल का अगले कुछ वर्षों में एक बड़ा, गहरा अलायंस होगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में यूक्रेन में रूस को न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल करने से रोकने में मदद करने की रिपोर्ट को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “मेरे पास पर्दे के पीछे की कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर भारत ने ऐसी कोई भूमिका निभाई होती तो मेरा मानना ​​है कि यह मानवता के फायदे के लिए होती। अगर ऐसा है तो बहुत बढ़िया।”