Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल पहला टी20: कप्तान टकर का अर्धशतक, आयरलैंड ने भारत को दिया 183...

पहला टी20: कप्तान टकर का अर्धशतक, आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का लक्ष्य

0
7

बेलफास्ट, 26 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है।

आयरलैंड को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। टीम ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम शायद ही 100 या 110 का आंकड़ा पार करे, लेकिन कप्तान लॉर्कन टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद डेलानी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डॉकरेल 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी की पारी का आयरलैंड को 182 तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा। लियाम मैकार्थी 7 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे। उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।