Wednesday, August 19, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पहले सात महीनों में चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था स्थिर रही

पहले सात महीनों में चीन की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था स्थिर रही

0
9

बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 17 अगस्त को जारी आंकड़ों से पता चला है कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक उत्पादन और आपूर्ति में लगातार वृद्धि हुई, रोजगार और कीमतें आम तौर पर स्थिर रहीं, विदेशी व्यापार में मजबूती बनी रही, नई ड्राइविंग शक्ति बढ़ रही है, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था नवीन व बेहतर की ओर चल रही है ।

औद्योगिक उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई और सेवा क्षेत्र में स्थिर वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी से जुलाई तक, देश भर में निर्धारित आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों का अतिरिक्त मूल्य पिछले साल की समान अवधि से 5.3 प्रतिशत बढ़ा और राष्ट्रीय सेवा क्षेत्र का उत्पादन सूचकांक पिछले साल की समान अवधि से 4.7 प्रतिशत बढ़ा।

इसके साथ बाजार बिक्री में विस्तार हुआ, बौद्धिक संपदा अधिकार संपन्न उत्पादों में निवेश में तेजी से वृद्धि हुई और वस्तुओं के आयात और निर्यात में भी तेजी से वृद्धि हुई। रोजगार की स्थिति सामान्यतः स्थिर रही और बाजार मूल्यों में मामूली वृद्धि हुई।

कुल मिलाकर, जनवरी से जुलाई तक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुई और सकारात्मक एवं नवोन्मेषी विकास की प्रवृत्ति बरकरार रही। हालांकि, बाहरी वातावरण जटिल और अस्थिर है, घरेलू स्तर पर मजबूत आपूर्ति और कमजोर मांग का विरोधाभास स्पष्ट है, कुछ उद्यमों को परिचालन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और स्थिर एवं सकारात्मक आर्थिक विकास की नींव को अभी भी मजबूत करने की आवश्यकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)