Tuesday, July 14, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय पहली छमाही : चीन के रोबोट निर्यात में ज़बरदस्त उछाल, 6.29 अरब...

पहली छमाही : चीन के रोबोट निर्यात में ज़बरदस्त उछाल, 6.29 अरब युआन का निर्यात

0
5

बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस साल चीन के विदेशी व्यापार से जुड़े कामकाज की जानकारी दी।

हाल के वर्षों में, चीन के रोबोटिक्स उद्योग ने काफी तेजी से विकास किया है और इसका निर्यात लगातार बढ़ रहा है। साथ ही, वैश्विक उत्पादन और रोजमर्रा की जिंदगी में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर श्रेणियों (कैटेगरी) की बात करें, तो इनमें मुख्य रूप से औद्योगिक रोबोट, सर्जिकल रोबोट, सफाई रोबोट और बुद्धिमान बायोनिक रोबोट शामिल हैं।

इस साल की पहली छमाही में रोबोट निर्यात की स्थिति को इन तीन मुख्य पहलुओं से समझा जा सकता है।

पहला, चीन के औद्योगिक रोबोट तेजी से विकसित हो रहे हैं और वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता लगातार बढ़ रही है। ये रोबोट दुनिया भर के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को स्मार्ट (बुद्धिमान) बनाने में मदद कर रहे हैं। साल 2025 में चीन के औद्योगिक रोबोट के निर्यात का दायरा पहली बार इसके आयात से ज्यादा हो गया, जिससे चीन औद्योगिक रोबोट का एक शुद्ध निर्यातक देश बन गया।

इस साल की पहली छमाही में इनका निर्यात 6.29 अरब युआन रहा, जो कि 18.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। ये रोबोट दुनिया के 141 देशों और क्षेत्रों में बेचे गए हैं।

दूसरा, चीन के सर्जिकल रोबोटों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी पहचान मिली है। चीन में बने ये स्मार्ट चिकित्सा उपकरण (मेडिकल डिवाइस) ज्यादा से ज्यादा मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। पहली छमाही में सर्जिकल रोबोट का निर्यात 48 करोड़ युआन रहा, जिसमें 3.3 गुना की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके अलावा, इनका निर्यात बाजार भी पिछले साल की इसी अवधि के 23 देशों से बढ़कर अब 49 देशों तक पहुंच गया है।

तीसरा, चीन के सफाई रोबोट अब लाखों घरों का हिस्सा बन चुके हैं। इसके साथ ही, इंसानों जैसे दिखने वाले (ह्यूमनाइड) रोबोट, रोबोट डॉग, बायोनिक मछली और पक्षी जैसे बुद्धिमान बायोनिक रोबोट भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से जगह बना रहे हैं। इस साल की पहली छमाही में इन दोनों श्रेणियों के उत्पादों का कुल निर्यात 18.09 अरब युआन रहा।

आगे चलकर, चीनी सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) रोबोटिक्स उद्योग की विकास संबंधी ज़रूरतों पर पूरा ध्यान देगा। विभाग अपनी नियामक सेवाओं में लगातार सुधार करेगा और व्यापार को आसान बनाने के स्तर को बढ़ाएगा। इससे चीन के विदेशी व्यापार में ‘स्मार्ट तकनीक’ के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक स्मार्ट अर्थव्यवस्था को गति देने में चीन अपना अहम योगदान देता रहेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)