Sunday, August 2, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth पीजीआईएमईआर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक,...

पीजीआईएमईआर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन

0
22

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियां निकाली हैं।

पीजीआईएमईआर की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 26,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सभी संबंधित दस्तावेजों सहित सीवी एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘तहखाने का कमरा क्रमांक 004, सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं जन स्वास्थ्य विद्यालय, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़’ पते पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले पहले डाक कर दें।

पीजीआईएमईआर की ओर से पात्र उम्मीदवारों की सूची और टाइपिंग परीक्षा की तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि, इससे जुड़ी न्यूनतम जानकारी के लिए कैंडिडेड्ट को ऑफिशियल पोर्टल को समय-समय पर चेक करने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि पीजीआईएमईआर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के अलावा एडिटोरियल असिस्टेंट (संपादकीय सहायक) के एक पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। जो उम्मीदवार संबंधित पद के लिए आवेदन करने के साथ विस्तृत जानकारी चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।