SGSU Advertisement
Home खेल पीजीटीआई टूर: नवा रायपुर ओपन में खालिन जोशी ने अपनी बढ़त बढ़ाई

पीजीटीआई टूर: नवा रायपुर ओपन में खालिन जोशी ने अपनी बढ़त बढ़ाई

0
5

नया रायपुर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फर खलिन जोशी ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में जारी पहली 1 करोड़ रुपए की नवा रायपुर ओपन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में बिना कोई बोगी लगाए 4-अंडर 30 का शानदार स्कोर किया।

बेंगलुरु के 34 वर्षीय गोल्फर (29-30) ने दिन की शुरुआत एक शॉट की बढ़त के साथ की थी, उन्होंने चार ‘बर्डी’ लगाईं और आधे रास्ते तक ‘नाइन-अंडर 59’ के स्कोर पर पहुंच गए। इस सीजन में पीजीटीआई टूर पर दो बार जीत हासिल करने वाले और ‘रेस टू इंडिया चैंपियनशिप’ में अभी 12वें स्थान पर चल रहे जोशी ने शुरुआती 18 होल्स में एक भी शॉट नहीं गंवाया है।

भारी बारिश के कारण कोर्स पूरे 18-होल राउंड के लिए उपयुक्त नहीं रह गया था, इसलिए टूर्नामेंट कमेटी ने चारों राउंड को ‘बैक नाइन’ (पिछले नौ होल्स) पर कराने का फैसला किया।

कोलकाता के 20 वर्षीय आर्यव शाह (30-31) ने ‘थ्री-अंडर 31’ के स्कोर में चार बर्डी और एक बोगी लगाई। इसके साथ ही वे नेपाल के सुबाश तमांग (32-29), बेंगलुरु के अक्षय नेरंजन (30-31) और पंचकूला के रौनील कुकर (31-30) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

24 वर्षीय तमांग ने दूसरे राउंड में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर बनाया। उन्होंने बिना किसी बोगी के 29 के स्कोर में पांच बर्डी लगाईं और जीत की दौड़ में शामिल हो गए।

सात खिलाड़ियों ने छह-अंडर 62 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया। इनमें चंडीगढ़ के उमेद कुमार (33-29), कोलकाता के सुनीत चौरसिया (33-29), गुरुग्राम के वीर अहलावत (32-30), श्रीलंका के चलिथा पुष्पीका (30-32), चंडीगढ़ के वासु सहगल (31-31), नोएडा के बिपिन मुखिया (30-32) और फरीदाबाद के करण प्रताप सिंह (32-30) शामिल रहे।

चौरसिया ने लगातार तीन नेक्सजेन इवेंट जीतकर और रैंकिंग में शीर्ष पर रहकर डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई में प्रमोशन हासिल किया था, जबकि अहलावत 2024 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग चैंपियन थे।

कट तीन-अंडर 65 पर लगा और कुल 132 खिलाड़ियों में से 56 खिलाड़ी अगले दो राउंड के लिए आगे बढ़े।