Sunday, August 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अवधि बढ़ने से किसान खुश, बोले- ‘मोदी...

‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की अवधि बढ़ने से किसान खुश, बोले- ‘मोदी सरकार का धन्यवाद’

0
4

छिंदवाड़ा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अवधि वर्ष 2031 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस निर्णय से देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के किसानों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खेती-किसानी को आर्थिक मजबूती मिलेगी और छोटे किसानों का भरोसा बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब सरकार की ओर से योजना की अवधि 2031 तक बढ़ाने के फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। छिंदवाड़ा जिले के किसानों का कहना है कि यह राशि खेती के दौरान बीज, खाद और अन्य जरूरी खर्चों में काफी मददगार साबित होती है।

किसान बसंत पटेल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सरकार की ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने पर हमें खुशी है। यह योजना किसानों के लिए काफी लाभदायक है। हम नरेंद्र मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं।”

किसान ललित सिंह ने कहा, “मुझे समाचार के माध्यम से योजना को बढ़ाए जाने की जानकारी मिली थी। यह किसानों के लिए खुशी का विषय है। छोटे किसानों को इस योजना का प्राप्त लाभ मिलता है। इसके लिए मैं सभी किसान भाइयों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

एक अन्य किसान संदीप चौधरी ने कहा, “यह पूरे भारत देश के किसानों के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि योजना को आगे बढ़ाया गया है। हमें चिंता यह थी कि योजना 2027 में बंद न हो जाए, लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाया है, वह प्रसन्नता की बात है। इस योजना से किसानों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं।”