SGSU Advertisement
Home राजनीति ‘प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं’, ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले...

‘प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं’, ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले युवाओं का विपक्ष के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

0
4

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास जनपथ रोड पर शुक्रवार को विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ और दिल्ली पुलिस व सरकार के समर्थन में ‘हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं की ओर से विपक्षी पार्टियों पर प्रदर्शन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले युवाओं ने सरकार से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।

आईएएनएस से बात करते हुए ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले विपक्षी पार्टियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे एक युवा ने कहा, “हम लोग देश के प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं कर सकते हैं, इसलिए हम यहां आए हैं। पुलिस की इतनी पुख्ता तैयारी होनी चाहिए कि ‘कॉकरोचों’ को यहां नहीं आने देना चाहिए।”

प्रदर्शनकारी ने कहा, “यह सरकार अनुमति नहीं देगी। अब ‘कॉकरोचों’ का अंतिम समय आ गया है।” दूसरे प्रदर्शनकारी ने कहा, “आज जो हमारे साथ हुआ है, कल देखते हैं कि इतनी संख्या में भीड़ आएगी तो उनके साथ भी यही होना चाहिए। कल 2 लाख की संख्या में लोग आएंगे। हम देखेंगे कि उनके साथ प्रशासन क्या करेगी?”

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, “विपक्षी पार्टियां आज हर किसी का एक-एक कर इस्तीफा मांग रही हैं। अगर कोई देश के लिए अच्छा करेगा तो ये एक दिन उसका भी इस्तीफा मांग लेंगे। इनकी ओर से एक तो इस्तीफे की मांग की जा रही है और दूसरी ओर अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। हम लोग प्रधानमंत्री का अपमान नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं। हमारी मांग है कि इनके प्रदर्शन को रोका जाए।”

एक अन्य शख्स ने कहा, “हम लोग देशहित में यहां आए हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और जंतर-मंतर पर जो अवैध गतिविधियां चल रही हैं। कभी शिक्षा मंत्री और कभी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। कल को इनकी ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा जाएगा। हम यही चाहते हैं कि 10 अक्टूबर को जो यहां विरोध प्रदर्शन होने वाला है, वो न हो। हम लोग उसके खिलाफ इकट्ठे हुए हैं।”

‘लाल हिट जनता पार्टी’ के बैनर तले प्रदर्शन करने आए एक शख्स ने कहा, “हम लोग पुलिस के लिए प्रदर्शन करने आए हैं, लेकिन अनुमति नहीं दी जा रही है। हम लोग इनको पिटते हुए नहीं देख सकते। उस महिला का वीडियो देखा जो रो रही थी। इनका खून नहीं खौलता, लेकिन हमारा खून खौल रहा है। देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है और जनता देख रही है। किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि देश में क्या हो रहा है? देश का मजाक बना दिया गया है। कहीं भी बैठकर इस्तीफा मांगने लगेंगे। हम लोग अपने देश के मुखिया का अपमान नहीं सहन कर सकते। हम लोगों की ओर से इतना बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा कि कोई झेल नहीं पाएगा।”