SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों ने किए रामलला...

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों ने किए रामलला के दर्शन, लंबी उम्र की कामना की

0
2

अयोध्या, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने 25 दिव्यांगों और 60 लोगों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। सभी लोगों ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन कर पीएम की लंबी उम्र की कामना की।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल कहा, “दिल्ली से हवाई मार्ग से 25 दिव्यांगों के साथ 60 लोगों को लेकर अयोध्या आए हैं। विश्व के सर्वोच्च नेता नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां आए हैं। हम लोग पहले हनुमानगढ़ी गए, इसके बाद हम लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए। हम लोगों ने रामलला से प्रार्थना की कि उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन हो। इसके साथ ही हम लोगों ने भगवान से उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी लंबी उम्र हो और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।”

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाया है, महिलाओं को सुरक्षा दी और कानून-व्यवस्था अच्छी की है। उन्होंने यहां बहुत ज्यादा विकास किया है, ऐसे योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनें, यही हमारी कामना है।” उन्होंने कहा, “यह हमारी 8वीं हवाई यात्रा है। हमारी सभी हवाई यात्राएं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर होती हैं। एक बार हम लोगों ने प्रार्थना की थी नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, भगवान ने हमारी सुनी और वे फिर से देश के प्रधानमंत्री बने।”

रामलला के दर्शन करने आए ओम ने कहा, “श्याम सुंदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 25 दिव्यांगों को दिल्ली से अयोध्या दर्शन कराने के लिए लाए हैं। पहले हम लोगों ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद हम लोगों ने रामलला के दर्शन किए। भगवान से हम लोगों ने यही कामना की है कि प्रधानमंत्री मोदी को लंबी उम्र दें।

रामलला के दर्शन करने आई आरूही ने कहा कि मैं फ्लाइट से अयोध्या दर्शन करने के लिए आई हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा है। अशोक कुमार कपूर ने कहा कि पहली बार हवाई यात्रा कर अयोध्या आया हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनको लंबी उम्र दें। पीएम मोदी हम सब के लिए काम कर रहे हैं।