Sunday, July 26, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति प्रहलाद जोशी देश के युवा के हित में कार्य करेंगे : राम...

प्रहलाद जोशी देश के युवा के हित में कार्य करेंगे : राम कदम

0
4

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। महाराष्ट्र भाजपा के विधायक राम कदम ने कहा कि प्रहलाद जोशी देश के युवाओं के हित में कार्य करेंगे।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि पाकिस्तान में बैठकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर देश के युवाओं को भ्रमित करने का दुष्कर्म किया और धीरे-धीरे सारी बातें सामने आ रही हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने पूरा जीवन छात्रों के लिए समर्पित किया है। वे छात्र आंदोलनों में खुद शामिल रहे हैं। जिस दिन यह मामला सामने आया, उसी दिन उन्होंने जांच सीबीआई को सौंप दी। जो भी दोषी हैं, उन्हें कोई माफ नहीं करेगा। उन्होंने देश के युवाओं के हित में काम किया है। अब प्रहलाद जोशी भी देश के युवा के हित में कार्य करेंगे।

प्रधान के इस्तीफे को विपक्ष द्वारा अपनी जीत बताए जाने पर राम कदम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, केवल हताशा और निराशा बची है। संसद का मानसून सत्र चल रहा है, फिर भी वे नकारात्मक और ओछी राजनीति कर रहे हैं। रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीओके वाले बयान पर राम कदम ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीओके हमारा है और यह होकर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से युवाओं को बार-बार संबोधित करते हैं। जिस दिन से उन्होंने देश की बागडोर संभाली है, तब से वे लगातार युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। देश का युवा ही देश की असली ताकत है।

कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि हम उन सभी बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे देशवासी उन वीर सैनिकों और उनके परिवारों के हमेशा ऋणी रहेंगे जिन्होंने 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण साहस का परिचय दिया था।

भारतीय सेना का अदम्य साहस, बलिदान और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को अपने देश से प्रेम करने, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।