Tuesday, August 25, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति पंजाब में छापों पर भड़के मंत्री बलबीर सिंह, केंद्र सरकार पर लगाया...

पंजाब में छापों पर भड़के मंत्री बलबीर सिंह, केंद्र सरकार पर लगाया राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक का आरोप

0
33

पटियाला, 12 मई (आईएएनएस)। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भगवंत मान सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने दावा किया है कि चुनाव लोकतंत्र का एक हिस्सा है। चुनाव पहले भी हुए हैं और आगे भी होंगे। हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

दूसरी ओर मंत्री ने पंजाब में सीबीआई द्वारा मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय में छापा मारे जाने की कार्रवाई पर केंद्र सरकार को घेरा।

उन्होंने पटियाला में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सबसे पहले, केंद्र सरकार ने एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की, जिसमें एक राज्यसभा सदस्य और एक मंत्री को निशाना बनाया गया। उनसे कहा गया कि या तो वे भाजपा में शामिल हो जाएं या फिर जेल जाएं, सांसद डर गए और भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन दूसरे मंत्री जो नहीं डरे, वे जेल चले गए। अब ऐसी ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ काम नहीं कर रही हैं, इसलिए वे हमारे खिलाफ एक ‘पूरी तरह से युद्ध’ छेड़ने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने एसआईआर का जिक्र करते हुए दावा किया है कि इस प्रक्रिया के तहत देशभर में करोड़ों वोट काटे गए।

पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने पीएम मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि गाड़ी कम चलाओ और सोना खरीदना बंद कर दो। पीएम मोदी की इस अपील से 2-3 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ेगा। यह उनके पेट पर लात मारने जैसा है। अगर गाड़ी चलाना बंद करना है तो रैलियां क्यों नहीं रोकी जातीं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बहुत परेशानी होगी। किसानों की कोई बात ही नहीं की जा रही है।

पीएम मोदी की अपील की कई विपक्षी दलों के नेताओं ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि हर बार जनता पर जिम्मेदारी डाल दी जाती है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचती हुई दिखाई देती है।