SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी...

पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 20 सितंबर से डोर-टू-डोर अभियान

0
5

चंडीगढ़, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज के बाद अब संगठन को घर-घर पहुंचाने की तैयारी में है। पार्टी नेताओं का दावा है कि भगवंत मान सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष में पंजाब के विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किया है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि किसानों को दिन के समय बिजली, पानी, धान की रोपाई से जुड़े इंतजाम, सरकारी स्कूलों में सुधार और निजी स्कूलों की फीस को लेकर किए गए फैसलों से अलग-अलग वर्गों को फायदा हुआ है। ‘आप’ का कहना है कि सरकार की योजनाओं से किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं और बच्चों के अभिभावक संतुष्ट हैं। पार्टी नेताओं ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और नशे को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने पंजाब को आगे बढ़ाने का काम किया है।

अब पार्टी का फोकस सरकार के काम को संगठन के जरिए घर-घर तक पहुंचाने पर है। इसके तहत 20 सितंबर से बड़े स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से सीधे संपर्क करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले संगठन की जिम्मेदारी होगी कि वह सरकार के काम और योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाए। पार्टी के मुताबिक सरकार ने अपना काम किया है, सरकार आगे भी काम कर रही है और अब संगठन सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा।

आम आदमी पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के हर परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं और कामों के जरिए सालाना करीब 1 लाख 82 हजार रुपये का सीधा लाभ मिला है। उनका कहना है कि यह फायदा शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकार के दूसरे कामों के जरिए लोगों तक पहुंचा है। आप नेता ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब की युवा पीढ़ी, रोजगार, पंजाब के पानी को बचाने और दूसरे अहम मुद्दों पर भी बड़े स्तर पर काम किया है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार का काम केवल चुनाव से पहले दी गई पांच गारंटियों तक सीमित नहीं रहा। कई ऐसे काम भी सरकार ने करके दिखाए, जिन्हें चुनाव से पहले न तो लोगों ने मांगा था और न ही अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान या मनीष सिसोदिया से इस तरह के कामों की मांग की गई थी। ‘आप’ नेता का दावा है कि इन पहलों के चलते पंजाब अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 19 सितंबर से लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी अभियान का पैंफलेट जारी करेंगे। 20 सितंबर से मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद धुरी में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा किस मुंह से नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रही है। जिस भाजपा ने 2007 से 2017 तक सरकार में रहते हुए ‘पूरे पंजाब को नशे में डुबोया,’ वो भाजपा आज किस मुंह से पंजाबियों का अपमान करने के लिए यात्रा निकाल रही है।