SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय राहुल गांधी जब भी कोई बात कहते हैं तो उस पर विचार...

राहुल गांधी जब भी कोई बात कहते हैं तो उस पर विचार करना चाहिए: कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर

0
5

रांची, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राहुल गांधी पर बयान, ओवैसी की ओर से गठबंधन को लेकर इशारा करने समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए सीएम योगी की ओर से राहुल गांधी पर बयान को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा, “मेरा कहना है कि तीर बिल्कुल निशाने पर लगी है। योगी की ओर से महिला सम्मान की बात की जा रही है। उनको प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए कि उन्होंने घरों की महिलाओं को कितना सम्मान दिया है।

राजेश ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वही राहुल गांधी ने करके दिखाया। प्रधानमंत्री किसी से जबरदस्ती गले मिले, वो ठीक है क्या? राहुल गांधी की ओर से जब भी कोई बात कही जाती है तो उस पर विचार करना चाहिए।”

असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “कौन किससे गठबंधन करेगा, यह दलों की ओर से तय किया जाएगा। दोनों दल मिलकर क्या तय करेंगे, समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।”

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर सीएम योगी के बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “योगी आदित्यनाथ की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए। उनको पहले अपने पद की गरिमा समझनी चाहिए, बाद में दूसरों को गरिमा समझाने का काम करें। एक राज्य का मुख्यमंत्री क्या बोलता है और क्या करता है, उनको ये देखने की जरूरत है। मेरा मानना है कि योगी आदित्यनाथ को अपने गिरेबान में झांकने की ज्यादा जरूरत है।”

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “उनके बयान का जवाब तो दत्तात्रेय होसबले को ही देना चाहिए, क्योंकि वे कुछ कह रहे हैं और उनके मंत्री कुछ कह रहे हैं। ज्यादा बेहतर यह है कि वे लोग आपस में फैसला कर लें कि जाति का जहर कौन फैला रहा है?”