Friday, June 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन:...

रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन: ईरान ने यूनेस्को को लिखा खत

0
22

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान की ओर से यूनेस्को को खत लिखा गया है। जिसमें ईरान के रेल सिस्टम को उड़ाने की इजरायली धमकी की आलोचना करने को कहा गया है। सांस्कृतिक विरासत मंत्री ने यूनेस्को महानिदेशक को ये आधिकारिक चिट्ठी लिखी है। दरअसल, ईरान के 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को यूनेस्को ने 2021 में विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी गई है।

ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्री रेजा सलीही अमीरी ने यूनेस्को के महानिदेशक को एक आधिकारिक चिट्ठी भेजी है, जिसमें यूएन एजेंसी से देश के रेलवे सिस्टम पर हमले की इजरायल की धमकी की निंदा करने और इस पर रोक लगाने की अपील की है।

यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक, 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को, जो उत्तर-पूर्व में कैस्पियन सागर को दक्षिण-पश्चिम में फारस की खाड़ी से जोड़ता है, यूनेस्को ने 2021 में “इसके बड़े आकार और खड़ी चढ़ाई वाले रास्तों और दूसरी मुश्किलों को पार कर इंजीनियरिंग के मिसाल” सिस्टम को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर मान्यता दी थी।

आईएसएनए ने बताया कि मंत्री ने इस खतरे को इंसानियत की साझी विरासत पर हमला बताया और यूएन एजेंसी से इजरायली सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए तुरंत एक साफ रुख अपनाने को कहा।

वहीं, मंगलवार को आईडीएफ ने नया वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले किए हैं। सेना के अनुसार, अब तक ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ईरान को “एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। सके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वाशिंगटन समय और भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे ) तक की डेडलाइन तय़ की है।