Wednesday, June 3, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण में सदस्य बनने का मौका, 18 जून तक करें...

राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण में सदस्य बनने का मौका, 18 जून तक करें आवेदन

0
4

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण (एनएसटी) ने सदस्यों (मेंबर) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनएसटी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 8 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी सदस्य सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति होने चाहिए जिन्हें खेल, लोक प्रशासन और कानून में व्यापक ज्ञान और अनुभव हो। वहीं, राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण (एनएसटी) के सदस्य की नियुक्ति का वेतन और अन्य नियम एवं शर्तें राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण) नियम, 2026 के प्रावधानों द्वारा शासित होंगी।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के तहत नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल के लिए गठित सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी उक्त पद पर नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करने हेतु, उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव को उचित महत्व देते हुए, पदों के लिए आवेदनों की उपयुक्तता के संबंध में आवेदनों की जांच करेगी और व्यक्तिगत बातचीत के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी। अंतिम चयन, कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर किए गए समग्र मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल अधिकरण (शनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल) एक सांविधिक निकाय है, जिसकी स्थापना ‘राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025’ के तहत की गई है। इस अधिनियम के अंतर्गत खेलों से संबंधित विवादों की सुनवाई करने वाला यह अधिकरण दिल्ली में स्थित है। वहीं, चयन होने के बाद सदस्यों की पोस्टिंग दिल्ली में की जाएगी।