SGSU Advertisement
Home राजनीति रोहन गुप्‍ता ने मोहन भागवत के जेन जी से संवाद का किया...

रोहन गुप्‍ता ने मोहन भागवत के जेन जी से संवाद का किया समर्थन, बोले-विकसित भारत के लिए युवाओं से जुड़ना जरूरी

0
3

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उज्‍जैन में जेन जी से संवाद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज देश की बड़ी आबादी जेन जी है। अगर हम विकसित भारत की बात करते हैं तो युवाओं से संवाद जरूरी है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर दीये जलाने को लेकर हमलावर हैं। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा, “हर चीज का राजनीतिकरण करना सही नहीं है। आप विपक्ष में हैं; आपका काम राजनीति करना और सरकार से सवाल पूछना है, लेकिन जब आप हर चीज पर सवाल उठाते हैं तो आप अपनी विश्वसनीयता खो देते हैं।”

भाजपा नेता ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि विदेश नीति हो या देश की उन्‍नति की बात हो या किसी के जन्‍मदिन की बात हो, उस पर राजनीति का काम नहीं करना चाहिए। हर चीज में नकारात्‍मकता फैलाना आपको नाराज फूफा साबित करती है।

अयोध्‍या मामले में अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर की टिप्‍पणी पर भाजपा नेता रोहन गुप्‍ता ने कहा कि जब धर्म और आस्‍था की बात हो तो राजनीति नहीं करनी चाहिए। आस्‍था व्‍यक्तिगत विषय है। सनातन का अपमान कर अपनी दुकान चलाने का प्रयास स्‍वीकार नहीं है। सनातन हमेशा सबसे ऊपर रहा है।

दरअसल, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में कहा कि साल 2019 के अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वो बहुत दुखी थीं।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने मुंबई के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन को लेकर कहा कि यह मेरे लिए बहुत खुशी का मौका होता है। पिछले 25 साल से लालबाग और सिद्धि विनायक भगवान के दर्शन करता रहा हूं। यहां आकर सुखद अनुभूति होती है और आज मैं जो कुछ भी हूं,वो गणेश जी की कृपा से हूं। पूरे देश को गणेशात्‍सव की शुभकामनाएं।

उन्‍होंने कहा कि सभी अच्‍छे कार्य की शुरुआत में भगवान गणपति होते हैं। हमारा देश विकसित भारत की तरफ अग्रसर है। हम सब पर गणेश जी की कृपा बनी रहे और सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश को आगे बढ़ाएं, पूरे देश को हार्दिक शुभकामनाएं।