Saturday, June 6, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति सत्ता के लिए विरोधियों से मिलाया हाथ, इसीलिए डीएमके ने कांग्रेस को...

सत्ता के लिए विरोधियों से मिलाया हाथ, इसीलिए डीएमके ने कांग्रेस को ‘गद्दार’ कहा: दिनेश शर्मा

0
3

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। डीएमके द्वारा इंडिया अलायंस की बैठक का बहिष्कार किए जाने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का भरोसा तोड़ा है। कांग्रेस अब खत्म होने वाली है। इसको कोई नहीं पूछ रहा है। उनके खुद के नेताओं पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “जनता ने उन्हें चुनाव में हराया था, फिर भी वे डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े और सत्ता के लिए उन्हीं के साथ सरकार बना ली, जिनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसी वजह से डीएमके ने उन्हें ‘गद्दार’ कहा।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गठबंधन सहयोगियों को समझना चाहिए कि कांग्रेस में भरोसे की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्हें सावधान रहना चाहिए।”

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। एमके स्टालिन की पार्टी ने इस फैसले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, “आधिकारिक तौर पर आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि कोई सोना नहीं बेचा गया है और भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर बरकरार है।”

बता दें कि आरबीआई ने आगे कहा कि 3 जून तक सोने का फिजिकल रिजर्व 880.52 टन पर अपरिवर्तित है। बैंक की ओर से आम जनता को सलाह दी गई है कि वे ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई की ओर से दिए जाने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब प्रोपेगैंडा पर चलने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस को अब अहसास हो रहा है कि भारत सरकार की योजनाएं जाति, धर्म या क्षेत्र पर आधारित नहीं हैं, बल्कि वे सभी के कल्याण के लिए लागू की जा रही हैं। इन योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस परेशान है, इसलिए वे अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अमेरिका के साथ समझौतों और किसानों जैसे मुद्दों पर झूठा प्रोपेगैंडा फैला रही है।”