शी चिनफिंग और पुतिन ने 10वें चीन-रूस एक्सपो को बधाई पत्र भेजा

0
5

बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रविवार को क्रमशः 10वें चीन-रूस एक्सपो के आयोजन के लिए बधाई पत्र भेजा।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल चीन और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ है और चीन-रूस अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंध व सहयोग संधि के हस्ताक्षर की 25वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों के समान प्रयास में चीन और रूस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है और व्यापक उपलब्धियां मिलीं।

शी चिनफिंग ने आशा जताई कि दोनों देशों के विभिन्न जगत वर्तमान एक्सपो के फायदे से व्यापक व्यवहारिक सहयोग बढ़ाएंगे, ताकि दोनों देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास तथा लोगों की भलाई बढ़ सके और नए युग में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने में नया योगदान दिया जा सके।

वहीं, पुतिन ने बधाई पत्र में कहा कि रूस-चीन एक्सपो दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा एक्सपो बन गया है। इससे दोनों पक्षों को सीधी और गहन वार्ता करने के लिए मंच प्रदान किया गया। विश्वास है कि वर्तमान एक्सपो में सकारात्मक उपलब्धियां हासिल होंगी और दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग के लिए योजना बनाई जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)