Sunday, May 31, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ‘शी चिनफिंग द्वारा विधि के शासन पर चयनित लेखन’ के खंड-1 का...

‘शी चिनफिंग द्वारा विधि के शासन पर चयनित लेखन’ के खंड-1 का अंग्रेजी संस्करण प्रकाशित

0
3

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित और अनुवादित ‘शी चिनफिंग द्वारा विधि के शासन पर चयनित लेखन’ के खंड-1 का अंग्रेजी संस्करण हाल ही में केंद्रीय संकलन और अनुवाद प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है और इसे देश-विदेश में वितरित भी किया गया है।

पुस्तक में दिसंबर, 2012 से फरवरी, 2025 तक विधि के शासन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सबसे महत्वपूर्ण और मौलिक रचनाएं शामिल हैं। यह पुस्तक पार्टी की संपूर्ण सदस्यता और देश भर के सभी जातीय समूहों के लोगों के लिए शी चिनफिंग के नए युग के चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के विचारों, विशेष रूप से उनके विधि के शासन संबंधी विचारों का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन करने हेतु एक प्रामाणिक शिक्षण सामग्री प्रदान करती है।

इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण के प्रकाशन से विदेशी पाठकों को विधि के शासन पर शी चिनफिंग के गहन विचारों, नए युग में चीनी विशेषताओं से युक्त विधि के शासन के निर्माण में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों और उपलब्धियों, और विश्व विधि के शासन की सभ्यता के निर्माण में चीनी ज्ञान और व्यवहार के महत्वपूर्ण योगदानों की गहरी समझ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही, यह पुस्तक अंतर्राष्ट्रीय विधि के शासन की भावना का पालन करने, अंतर्राष्ट्रीय विधि के शासन संबंधी सहयोग को आगे बढ़ाने, हाथ मिलाकर मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने और वैश्विक शासन को अधिक न्यायसंगत व तर्कसंगत दिशा में बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा समझ को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)