SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा के साथ वार्ता की

शी चिनफिंग ने गैबॉन के राष्ट्रपति न्गुएमा के साथ वार्ता की

0
3

बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 नवंबर को पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में चीन की राजकीय यात्रा पर आए गैबॉन गणराज्य के राष्ट्रपति ब्राइस क्लोटेयर ओलिगुई न्गुएमा के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से द्विपक्षीय संबंधों को नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन समुदाय के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

वार्ता के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देशों के पूर्व पीढ़ी वाले नेताओं द्वारा स्थापित चीन-गैबॉन दोस्ती पुराने इतिहास वाली है। दोनों देश समानता, पारस्परिक सहयोग और साझा विकास के सिद्धांतों का पालन करते हैं, और द्विपक्षीय संबंध अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ावों की कसौटी पर खरे उतरे हैं, जो चट्टान की तरह मजबूत बने हुए हैं। चीन-गैबॉन संबंधों को लगातार गहरा करना दोनों देशों की जनता की साझा अपेक्षाओं के ही नहीं, ग्लोबल साउथ के देशों में एकता और आत्मनिर्भरता की वैश्विक प्रवृत्ति के अनुरूप भी है।

चीन गैबॉन के स्वतंत्र विकास के लिए एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार बनना और गैबॉन की राजनीतिक, आर्थिक और राजनयिक स्वायत्तता का समर्थन करना चाहता है, इसके साथ ही, गैबॉन के साथ मिलकर नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन समुदाय के निर्माण के लिए समान प्रयास करने को भी तैयार है।

शी चिनफिंग के अनुसार, पारस्परिक सहयोग चीन-गैबॉन संबंधों की एक विशिष्ट विशेषता और राजनीतिक लाभ है। चीन हमेशा की तरह, गैबॉन को उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ तलाशने में सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि चीन और गैबॉन के आर्थिक लाभ स्पष्ट रूप से एक-दूसरे के पूरक हैं और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

दोनों पक्षों को विकास रणनीतियों में सामंजस्य मजबूत करते हुए सहयोग के नए विकास क्षेत्रों को विकसित करना चाहिए, अफ्रीकी कृषि और खाद्य उत्पादों के चीन में प्रवेश के लिए “शून्य शुल्क” और “ग्रीन चैनल” के नए अवसरों का सदुपयोग करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग के विस्तार और उन्नयन को बढ़ावा देना चाहिए, गैबॉन के औद्योगिक विकास, रोजगार वृद्धि और लोगों के जीवन स्तर में सुधार को गति देते हुए इसकी स्वतंत्र विकास क्षमता को बढ़ाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने दोनों देशों के बीच विभिन्न स्तरीय आवाजाही को मजबूत करने, पार्टी और राज्य के शासन अनुभवों का आदान-प्रदान करने पर जोर दिया और कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में गैबॉन की अधिक भूमिका का समर्थन करता है और एक बेहतर दुनिया के संयुक्त निर्माण के लिए गैबॉन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है।

वहीं, राष्ट्रपति न्गुएमा ने कहा कि गैबॉन और चीन के बीच आधी सदी से भी अधिक पुरानी मित्रता है, जिसमें रणनीतिक आपसी विश्वास उनकी साझेदारी का आधारशिला बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सहयोग गतिशील है, जो गैबॉन के आर्थिक विविधीकरण को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देता है और बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में गैबॉन के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाता है। गैबॉन एक-चीन सिद्धांत का दृढ़तापूर्वक पालन करता रहेगा।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के पांचवें पूर्ण सत्र के सफलतापूर्ण आयोजन को बधाई देते हुए राष्ट्रपति न्गुएमा ने दोनों देशों की पार्टियों के बीच आवाजाही को मजबूत करने और चीन से पार्टी व देश के शासन अनुभव सीखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चीन और अफ्रीका ने आपसी लाभ और उभय जीत वाली साझेदारी स्थापित की है। “शून्य शुल्क” नीति अफ्रीकी देशों की जरूरतों को पूरा करती है, जिससे अफ्रीकी उत्पादों को विशाल चीनी बाजार में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है, जो अफ्रीकी देशों के विकास के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है।

इसके अलावा, राष्ट्रपति न्गुएमा ने चीन द्वारा बहुपक्षवाद का समर्थन और अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मामलों में चीन की निष्पक्षता और तटस्थता वाले रूख की अत्यधिक प्रशंसा की और कहा कि गैबॉन चीन के साथ मिल कर घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ चीन-अफ्रीका एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि ग्लोबल साउथ के देशों के हितों की संयुक्त रूप से रक्षा की जा सके।

वार्ता के बाद, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने वैश्विक सुरक्षा पहलों, शून्य टैरिफ, औद्योगिक श्रृंखला व आपूर्ति श्रृंखला, चीनी भाषा की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होते हुए संयुक्त रूप से देखा। यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-गैबॉन समुदाय के निर्माण पर संयुक्त बयान भी जारी किए।

वार्ता से पहला, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जन वृहद भवन के उत्तरी हॉल में राष्ट्रपति न्गुएमा के लिए स्वागत समारोह और वार्ता के बाद शाम को, स्वर्ण हॉल में स्वागत भोज आयोजित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)