Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति सोशल मीडिया से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन होना चाहिए:...

सोशल मीडिया से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन होना चाहिए: इमरान मसूद

0
27

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सोशल मीडिया से बच्चों पर जो प्रभाव होता है, इसका आकलन जरूर होना चाहिए।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन होने पर कहा कि सोशल मीडिया कंट्रोल होना चाहिए क्योंकि बहुत सारी चीजें गलत होती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। हमारे बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, इन चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा के बयान ‘भारत मुसलमानों के लिए सबसे सुरक्षित देश’ पर कहा कि यह भाजपा की वजह से तो नहीं है। भारत हमारा देश है, कोई भाजपा का पेटेंट तो है नहीं कि भारत सिर्फ भाजपा का ही देश है। भारत हमारा देश है। भारत में बहुसंख्यक आबादी भाजपा के खिलाफ वोट करती है। इसलिए भाजपा यह गलतफहमी न पाले कि उनकी वजह से हम सुरक्षित हैं।

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो पार्टी निर्णय ले रही है, वह सही है। पार्टी अपने हिसाब से निर्णय ले रही है। जो पार्टी निर्णय ले रही है, वह पार्टी के लिए सही है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाएगी। 13-16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से रोकने का फैसला आम सहमति बनने के बाद लिया जाएगा। विधानसभा सत्र में नायडू ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए 90 दिनों के अंदर कदम उठाए जाएंगे। वहीं, 13-16 साल के बच्चों के लिए क्या करना है, इस पर चर्चा हो रही है। आम सहमति बनने के बाद फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी ऐलान किया कि 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया जाएगा।