नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के तहत विभिन्न मंत्रालय/विभाग/कार्यालय/कैडर में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के कुल 12,256 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एसएससी की ओर से जारी 12,256 रिक्तियों में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (केंद्रीय कैडर), सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी (राज्य कैडर), सहायक अनुभाग अधिकारी, आयकर निरीक्षक, निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क), निरीक्षक (निवारक अधिकारी), निरीक्षक (परीक्षक), सहायक प्रवर्तन अधिकारी, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, कार्यकारी सहायक, अनुसंधान सहायक, मंडल लेखाकार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक/जूनियर खुफिया अधिकारी, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी, सांख्यिकी अन्वेषक श्रेणी-द्वितीय, कार्यालय अधीक्षक, अनुभाग प्रमुख, ऑडिटर, अकाउंटेंट, अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट, डाक सहायक/छंटाई सहायक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी के क्लर्क, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक, कर सहायक और उप निरीक्षक के पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जून तय कई गई है। ऐसे में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 11 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून के रात 11 बजे तक तय की है।
वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधार करने का विंडो 29 जून से 1 जुलाई की रात 11 बजे तक सक्रिय रहेगा। हालांकि, एप्लीकेशन फॉर्म में गलती को सुधारने के लिए कैंडिडेट्स को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या मास्टर्स इन कॉमर्स या मास्टर्स इन बिजनेस स्टडीज या मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) या मास्टर्स इन बिजनेस इकोनॉमिक्स होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 27 से 32 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रथम चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), द्वितीय चरण – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 25,500 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। सीबीई प्रथम चरण अगस्त से सितंबर और द्वितीय चरण सीबीई दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

