नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से सम्मानित किया गया है। भाजपा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी की सराहना की।
भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि विश्व के नेतृत्वकर्ता के रूप में है। यह भारत देश के निवासियों के लिए बड़े खुशी की बात है।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “पीएम मोदी ने कई देशों में अपनी एक मजबूत वैश्विक स्थिति बनाई है। स्वीडन से पहले भी, कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। यह देश के लिए खुशी का क्षण है, और पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।”
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “पीएम मोदी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं, और सभी वैश्विक नेता उन्हीं की तरह काम करना चाहते हैं। विश्व के सभी नेता चाहते हैं कि जिस प्रकार पीएम मोदी भारत की चिंता करते हैं और देश के भविष्य के लिए काम करते हैं, उसी तरह से सभी राष्ट्राध्यक्ष काम करना चाहते हैं। इसीलिए हर देश में उनको सम्मानित किया जाता रहा है।
भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने पीएम मोदी को स्वीडन में मिले सम्मान को गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि वह दुनिया से सबसे ज्यादा सम्मान पाने वाले नेता हैं। विश्व पीएम मोदी और भारत को लोहा मानती है। पीएम के नेतृत्व में भारत की अलग पहचान बन गई है।
गौरतलब है कि सम्मान के साथ इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विभिन्न देशों और संस्थानों से कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इसे भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और उनकी सक्रिय कूटनीतिक भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।

