Wednesday, June 17, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति तेजस्‍वी यादव पर बरसे व‍िधायक कृष्ण नंदन पासवान, बोले-उनके बयान में द‍िख...

तेजस्‍वी यादव पर बरसे व‍िधायक कृष्ण नंदन पासवान, बोले-उनके बयान में द‍िख रही है बौखलाहट

0
17

ब‍िहार, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मोत‍िहारी में भाजपा व‍िधायक कृष्ण नंदन पासवान ने शुक्रवार को कहा कि तेजस्‍वी यादव के पास अब कहने के ल‍िए कुछ नहीं है। ब‍िहार की जनता ने उनको सबक स‍िखा दि‍या है। तेजस्‍वी यादव के बयान में उनकी बौखलाहट द‍िख रही है।

कृष्ण नंदन पासवान ने कहा कि तेजस्‍वी यादव का द‍िमाग उनका साथ नहीं दे रहा है। स्‍थ‍ित‍ि ये हो गई है क‍ि वो बौखलाए हुए हैं। उनकी ये बौखलाहट उनकी बयानबाजी में साफ झलक रही है। उनके पास अब कहने के ल‍िए कुछ नहीं है। यही वजह है क‍ि वो कुछ भी कह रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। हकीकत यह है क‍ि तेजस्‍वी यादव द‍िमागी रूप से द‍िवाल‍िया हो चुके हैं।

आज ब‍िहार में गृहमंत्री सम्राट चौधरी मुख्‍यमंत्री के सहयोग से जो कार्रवाई कर रहे हैं, वह सराहनीय है। आज कहीं प्रदेश में कहीं भी अपराध होता है तो 24 घंटे के अंदर अपराधी पकड़े जाते हैं। उन पर केस भी होता है। हर तरह से कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उनको दंडित भी क‍िया जाता है।

पासवान ने कहा क‍ि आज ब‍िहार में कानून का राज है। सम्राट चौधरी के गृहमंत्री के रूप में कानून व्‍यवस्‍था बनी हुई है। मुख्‍यमंत्री के नीतीश कुमार का पूरा सहयोग उनको म‍िल रहा है। तेजस्‍वी यादव क्‍या कहते हैं, क्‍या करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्‍योंक‍ि उनका द‍िमाग द‍िवाल‍िया हो चुका है।