बीजिंग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के थाईवान में कई राजनीतिक दलों और समूहों ने शुक्रवार को थाईपेई शहर में जापानी सैन्यवाद के फिर से उभरने के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया। यह रैली जापान-थाईवान आदान-प्रदान संघ के थाईपेई कार्यालय के सामने हुई।
रैली में शामिल लोगों ने जापानी दक्षिणपंथी के सैन्य विस्तार और थाईवान मामले में हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया और कहा कि सैन्यवाद के फिर से उभरने को इजाजत कतई नहीं देती।
रैली में जारी वक्तव्य में कहा गया है कि थाईवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है, जो पूर्व आक्रमणकारियों को गैर जिम्मेदार टिप्पणी करने की इजाजत कतई नहीं देती। इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हम जापानी सैन्यवाद के फिर से उभरने की कड़ी निंदा करते हैं और जापानी दक्षिणपंथी ताकतों व थाईवान की स्वाधीनता की पक्षधर के बीच सांठगांठ का कड़ा विरोध करते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

