बीजिंग, 2 जुलाई (आईएएनएस)। “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 की प्रचार बैठक 1 जुलाई को तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का खंड 5, नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों में नवीनतम विकास को व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्रतिबिंबित करता है, और समकालीन चीन को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक प्रामाणिक कृति है। यह पुस्तक मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण हेतु चीन की अवधारणा और दृष्टिकोण को गहराई से स्पष्ट करती है। चीन और तुर्की के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर, दोनों देश आधुनिकीकरण के विषय पर शासन सम्बंधी अनुभवों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ावा मिलेगा, विकास रणनीतियों में सामंजस्य स्थापित होगा और आधुनिकीकरण के पथ पर संयुक्त रूप से अग्रसर होने में सहायता मिलेगी।
तुर्की की ग्रैंड नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष गेराल्ड एडन ने भाषण देते हुए कहा कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का खंड 5 विभिन्न पक्षों को वैश्विक मुद्दों पर चीन की नीतिगत संभावनाओं और रणनीतिक विचारों को समझने के लिए अधिक संदर्भ प्रदान करता है। तुर्की इस प्रचार बैठक के अवसर पर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संसदीय आदान-प्रदान और व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करने, बेल्ट एंड रोड पहल को मध्य गलियारे के साथ
और अधिक संरेखित करने और व्यापार एवं निवेश, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन सहयोग में नई उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

