Monday, June 8, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय विपक्ष का एकजुट होना और इंडिया गठबंधन की बैठक जरूरी : एनके...

विपक्ष का एकजुट होना और इंडिया गठबंधन की बैठक जरूरी : एनके प्रेमचंद्रन

0
5

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता एन.के प्रेमचंद्रन ने इंडिया गठबंधन की बैठक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है जैसे महंगाई, बेरोजगार और लगातार हो रही परीक्षाओं का लीक होना, उसे देखते हुए इंडिया गठबंधन की बैठक जरूरी हो जाती है।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में विपक्ष का एकजुट होना जरूरी हो जाता है। इसी को देखते हुए कांग्रेस की ओर से यह बैठक बुलाई गई है, जिसका हमें स्वागत किया जाना चाहिए। कांग्रेस इस बैठक का सहारा लेकर एक ऐसा मंच तैयार करने की कोशिश कर रही है, जहां पर सभी विपक्षी दलों को अपनी बात रखने का मौका मिले, क्योंकि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए विपक्ष का एकजुट होना अनिवार्य है, नहीं तो आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा जटिल हो सकती है।

वहीं, एन.के प्रेमचंद्रन ने इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी पार्टी और डीएमके के शामिल नहीं होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल, मैं इस बात से इत्तेफाक रखता हूं कि इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी पार्टी और डीएमके ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बहुत मुमकिन है कि मौजूदा समय में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच किसी मुद्दों को लेकर मतभेद हो। मुझे पूरा विश्वास है कि आज की बैठक इन मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काफी सार्थक साबित होने जा रही है।

इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित होने से पहले लगाए गए पोस्टर पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बैठक से पहले पस्टर लगाए गए हैं, उससे यह साफ जाहिर होता है कि कुछ लोग बैठक से पहले ही काफी भयभीत हो चुके हैं, जिसे एक सफलता के रूप में देखा जाना चाहिए। हमने इंडिया गठबंधन में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बाकायदा एक मंच भी तैयार किया है।

वहीं, उन्होंने कहा कि हमने अब तक कई बैठकें बुलाईं लेकिन उससे पहले इस तरह के पोस्टर और होडिंग्स पहले देखने को नहीं मिले थे, लेकिन अब ही क्यों देखने को मिल रहे हैं। सरकार इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों की बैठक से डर रही है। कुल मिलाकर, हमें यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि हमारी इंडिया गठबंधन की बैठक काफी सफल और सार्थक होने जा रही है और हम लोगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास करेंगे। इस दिशा में हमारी तरफ से किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।