SGSU Advertisement
Home राजनीति विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद ने कहा- ‘समय बर्बाद कर रहे...

विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद ने कहा- ‘समय बर्बाद कर रहे विरोधी दल, देश और जनता के कामों पर देना चाहिए ध्यान’

0
5

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर ‘इंडिया’ ब्लॉक की वर्चुअल बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के कारण देश की जनता और विपक्ष से दूर होगी। विपक्ष को प्रदर्शनों पर समय बर्बाद करने की बजाय जनता के लिए काम करना चाहिए।

सांसद अशोक मित्तल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “विपक्ष की पार्टियां सिर्फ प्रदर्शन में अपना समय बर्बाद कर रही हैं। उन्हें देश और देश की जनता के लिए काम करना चाहिए। ऐसे प्रदर्शनों से सिर्फ उनका समय व्यर्थ होगा और जनता को भी परेशानी होगी। जगह-जगह जान लग जाते हैं और लोगों की दुकानें बंद हो जाती हैं। इसके कारण जनता विपक्ष से और दूर होगी।”

उन्होंने कहा कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और चुनाव आयोग इस मुद्दे को अपने तरीके से देख रहा है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को ऐसे हरकतें नहीं करनी चाहिए

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अशोक मित्तल ने कहा, “भारत पहले ही यूके, न्यूजीलैंड और कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते पूरे कर चुका है। अमेरिका के साथ समझौता अंतिम चरण में है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कहा है और उनके वरिष्ठ मंत्री भी भारत का दौरा कर चुके हैं। वह समझौता भी पूरा हो जाएगा। यह स्पष्ट है कि भारत अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। कोई भी व्यापार समझौता भारत के हितों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा और यह भारत व उसके व्यापार के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा।”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से भारत में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को घरेलू मामला बताए जाने पर सांसद ने कहा, “उन्होंने बिल्कुल सही बोला है कि यह भारत का आंतरिक मामला है। वे भारत की सभ्यता को समझते हैं और इसीलिए बयान दिया होगा।”

पंजाब की ड्रग्स की समस्या पर उन्होंने कहा, “असामाजिक तत्व, गैंगस्टर और ड्रग तस्कर पंजाब में नशे की समस्या फैला रहे हैं। ऐसा सरकार की मिलीभगत से ही संभव हो पा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार, प्रशासन और ड्रग तस्कर मिलकर काम कर रहे हैं और उनके बीच आपस में सांठगांठ है। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो ऐसी कोई मिलीभगत नहीं होगी और यह समस्या हल होगी।”

अशोक मित्तल ने कहा कि अकेले पंजाब में नहीं, हम पूरे हिंदुस्तान के लिए यही कहेंगे कि जहां भी समस्याएं अभी रह गई हैं, दिसंबर 2029 तक उन्हें पूरी तरह खत्म कर देंगे।