Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति विश्व क्षय रोग दिवस पर योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों...

विश्व क्षय रोग दिवस पर योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प

0
34

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि क्षय रोग आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। हम लोगों को जागरूक होकर इसे भगाना चाहिए। भारत को टीवी मुक्त बनना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में डबल इंजन सरकार पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आइए, आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस रोग के लक्षणों की समय पर पहचान और उचित उपचार को जन आंदोलन बनाकर ‘स्वस्थ भारत-स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत करें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सब इस घातक बीमारी के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लें, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण कर इसे जड़ से समाप्त किया जा सके।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी क्षय रोग के प्रति जनता को जागरूक करने और इसके प्रभावी रोकथाम के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “टीबी हारेगा-देश जीतेगा विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए संकल्प लें, टीबी को हराकर स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें। समय पर जांच, नियमित उपचार और जनजागरूकता ही इस बीमारी पर हमारी सबसे बड़ी जीत है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए, हम सभी टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके लक्षणों की पहचान करने और समय पर जांच व उपचार को अपनाने का संकल्प लें। साथ ही, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखें।”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर हम सभी क्षय रोग मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक जागरूकता व क्षय रोग उन्मूलन के कार्यों एवं प्रयासों में अपना योगदान देने का संकल्प करें।”