SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर चंडीगढ़ में ‘पीस वॉक’ का आयोजन, सीबी ओझा...

विश्व शांति दिवस पर चंडीगढ़ में ‘पीस वॉक’ का आयोजन, सीबी ओझा बोले-शांति आज की जरूरत

0
4

चंडीगढ़, 21 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व शांति दिवस पर चंडीगढ़ में स्थित सुखना लेक पर मूक-बधिर बच्चों की भागीदारी के साथ ‘पीस वॉक’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि शांति आज की जरूरत है।

चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सबसे पहले तो आज इंटरनेशनल पीस डे है। आज अलग-अलग संगठनों, युवा संगठनों और शांति संगठनों की ओर से आयोजित पीस वॉक या पीस वॉकथॉन बहुत ही सराहनीय है। सबसे जरूरी बात यह है कि आज के समय में हमें शांति का संदेश फैलाना चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए कि आंतरिक शांति हमारे भीतर ही होती है, लेकिन हम उसे पहचानते नहीं हैं या उस पर अमल नहीं करते हैं। इसलिए, आज आयोजित यह कार्यक्रम और वॉकथॉन बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है।”

सी.बी. ओझा ने आगे कहा, “पीस वॉक में मूक-बधिर बच्चों को शामिल करने का मकसद है कि वे हमारे समाज का हिस्सा हैं। कई बार लगता है कि ऐसे बच्चों को समाज दरकिनार कर रहा है। ऐसे में मूक-बधिर बच्चों के साथ वॉक करना एक अच्छा कार्य है और इससे समाज को सकारात्मक संदेश जाता है। मूक-बधिर बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से अच्छा लगेगा और उनमें नई ऊर्जा आएगी। आने वाला समय युवाओं का है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं।”

बता दें कि दुनिया में शांति, अहिंसा और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर देता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में इस दिवस की स्थापना की थी और 2001 में 21 सितंबर को इसे स्थायी रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में निर्धारित किया। इसके बाद से हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।