SGSU Advertisement
Home खेल वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘व्हाइट-बॉल’ सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, धुरुरु...

वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘व्हाइट-बॉल’ सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, धुरुरु और चारे की वापसी

0
9

हरारे, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू महिला वनडे और टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज चिएद्जा धुरुरु और 19 वर्षीय लेग-स्पिनर ओलिनडर चारे को वापस बुलाया गया है।

16 सदस्यीय टीम की कमान ऑलराउंडर जोसेफिन न्कोमो करेंगी को सौंपी गई है, जिन्होंने अनुभवी मैरी-ऐन मुसोंडा के संन्यास के बाद पूर्णकालिक कप्तान का पद संभाला था। चिएद्जा आखिरी बार इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के दौरे पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेली थीं, जबकि युवा लेग-स्पिनर ओलिनडर ने मई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था।

चयनकर्ताओं ने हाल ही में बुलावायो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई टीम में तीन बदलाव किए हैं। लॉरेन पेमहिवा और लिंडोकुहले माभेरा को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि लॉरीन त्शुमा चोट के कारण नहीं खेलेंगी।

अलग-अलग फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों के चयन में, 20 वर्षीय दाएं हाथ की तेज गेंदबाज कुदजाई चिगोरा को सिर्फ वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि सीम गेंदबाज फ्रांसिस्का चिपारे सिर्फ टी20 टीम का हिस्सा होंगी।

वनडे सीरीज के तीन मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में क्रमशः 24, 27 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। यह सीरीज आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इसके बाद तकाशिंगा क्रिकेट क्लब में 3, 5 और 7 अक्टूबर को 3 टी20 मैच आयोजित होंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज जिम्बाब्वे के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर का हिस्सा है। जिम्बाब्वे पहली बार आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहा है और यह सीरीज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ उनके विदेशी दौरों के ठीक बाद हो रही है।

इस सीरीज के बाद, टीम अगले महीने भारत के अपने पहले दौरे पर जाएगी। इस दौरे में तीन टी20 मैच शामिल होंगे जो रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रमशः 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद क्रमशः 23, 25 और 28 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे की महिला टीम: जोसफीन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिजा, चिएद्जा धुरुरू, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीना मुतासा, केलिस नधलोवु, लोरिन फिरी, मिशेल मावुंगा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, नोमवेलो सिबांडा, न्याशा ग्वानजुरा, ओलिंदर चारे, शारने मेयर्स, तेंदई मकुशा, कुडजई चिगोरा (केवल वनडे सीरीज) और फ्रांसिस्का चिपारे (केवल टी20 सीरीज)।