Sunday, June 7, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर एनडीए नेताओं ने कहा- ‘जमीन पर कोई अस्तित्व...

‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर एनडीए नेताओं ने कहा- ‘जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं’

0
3

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। ‘इंडिया’ गठबंधन की 8 जून को बैठक होने वाली है, जिसे लेकर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सीपीएम की ओर से काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राज्यसभा में कांग्रेस की ओर से जो एकतरफा उम्मीदवार उतारे गए, उसकी वजह से जेएमएम में भी नाराजगी है और डीएमके लंबे वक्त से कांग्रेस का परंपरागत सहयोगी रहा है। हालांकि जैसे ही बुरा वक्त आया, कांग्रेस ने डीएमके को छोड़कर टीवीके के साथ सरकार बना ली।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पहले से ही कई तरह के संकटों से जूझ रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए ऊबर पाना आसान नहीं है। क्योंकि जमीनी तौर पर कोई ‘इंडिया’ गठबंधन अस्तीत्व में ही नहीं है। यह एक कागजी गठजोड़ है, लेकिन वहां भी बड़ा विभाजन दिखता है। कल देश के कई राजनीतिक दल ‘इंडिया’ ब्लॉक में नहीं दिखेंगे।

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 4 मई को इंडी गठबंधन का अंतिम संस्कार हुआ था। असल में कोई इंडी गठबंधन नहीं है। यह सिर्फ कागजों और कल्पनाओं में है। लेकिन हम हर दिन देख सकते हैं कि इंडी गठबंधन का कोई मिशन या विजन नहीं है, बल्कि इसमें नई फूट पड़ रही है।

शहजाद ने आगे कहा कि डीएमके, ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो रही है, क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया है। झारखंड में राज्यसभा सीट को लेकर जेएमएम और कांग्रेस के बीच झगड़ा चल रहा है। और अब लेफ्ट ने कांग्रेस को चिट्ठी लिखकर कहा है कि राहुल गांधी ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। कोई भी कांग्रेस के साथ काम नहीं करना चाहता।

भाजपा के राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग अपनी-अपनी विचार धाराओं से भटक चुके हैं। अब इनको सामने कुछ नजर नहीं आ रहा है। देशी आजादी के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री बने हैं, जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, सबके साथ बहुत मजबूती से खड़े हुए हैं। जनता पीएम मोदी और भाजपा के साथ है।