Saturday, June 6, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘इधर चला मैं उधर चला’ गाने पर प्रीति जिंटा की तरह त्रिशाकर...

‘इधर चला मैं उधर चला’ गाने पर प्रीति जिंटा की तरह त्रिशाकर ने दिए शानदार एक्सप्रेशन

0
31

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सुर्खियां बटोर है। वीडियो में त्रिशा ने अपनी मुस्कान और हावभाव के जरिए फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में त्रिशाकर मधु बॉलीवुड गाने ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर अपने एक्सप्रेशन और डांस से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज बेहद आकर्षक है। उनके हाव-भाव और एनर्जी गाने की धुन और बोल के साथ-साथ पूरी तरह मेल खा रहे हैं। वीडियो में उनकी मासूमियत और खूबसूरती का मिश्रण देखने को मिल रहा है।

बता दें कि ‘इधर चला मैं उधर चला’ गाना बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ का बेहद लोकप्रिय गीत है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है। इस गाने का संगीत राजेश रोशन ने दिया है और इसके बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे हैं।

इस गाने को ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। गाने में उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। यह गाना आज भी लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट म्यूजिक में शामिल है और जुबां पर रटा हुआ है।

अगर त्रिशाकर मधु की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उनके वीडियो एल्बम और फिल्मों की वजह से उन्हें भोजपुरी सिनेमा में खास पहचान मिली है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट हमेशा चर्चा में रहते हैं और फैंस उनके हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।