Friday, June 19, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल इंटर मियामी सीएफ ने जीती ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस ट्रॉफी, पहली बार एमएलएस कप...

इंटर मियामी सीएफ ने जीती ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस ट्रॉफी, पहली बार एमएलएस कप में बनाई जगह

0
30

फोर्ट लॉडरडेल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। इंटर मियामी सीएफ ने न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 5-1 से शिकस्त देकर ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस ट्रॉफी अपने नाम की। यह क्लब के इतिहास में तीसरा टाइटल है। इसी के साथ इंटर मियामी सीएफ ने पहली बार एमएलएस कप में जगह बना ली है।

चेस स्टेडियम में आयोजित इस ऐतिहासिक मुकाबले के हीरो तादेओ अलेंदे रहे, जिन्होंने तीन गोल दागे।

इस मुकाबले की शुरुआत तादेओ अलेंदे के गोल के साथ हुई, जिन्होंने 14वें मिनट में खाता खोला। 10 मिनट से भी कम समय में अलेंदे ने जोर्डी अल्बा के शानदार क्रॉस को फ्लिक हेडर से गोल में बदला। मुकाबले के 23वें मिनट तक इंटर मियामी 2-0 से आगे थी।

पहले हाफ में न्यूयॉर्क सिटी एफसी संघर्ष करती नजर आई, लेकिन 37वें मिनट में मियामी की बढ़त को आधा कर दिया। जस्टिन हाक ने 37वें मिनट इस मैच में न्यूयॉर्क सिटी के लिए पहला और इकलौता गोल दागा। जस्टिन हाक ने मैक्सी मोरालेज के फ्री किक पर एक जोरदार हेडर से हाफटाइम ब्रेक तक स्कोर 2-1 कर दिया।

इस बीच न्यूयॉर्क सिटी की तरफ से सिल्वेटी ने गोल दागकर टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सेगोविया ने बॉक्स में अल्बा के साथ मिलकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसी के साथ तादेओ अलेंदे ने हैट्रिक पूरी की। मुकाबले के 83वें मिनट में सेगोविया ने गोल करते हुए इंटर मियामी को 5-1 से आगे कर दिया।

इस मैच में पांच गोल के साथ इंटर मियामी ने अब 2025 में रेगुलर सीजन और पोस्टसीजन में कुल मिलाकर 98 गोल किए हैं, जो मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

इंटर मियामी अब दिसंबर में चेस स्टेडियम में वैंकूवर व्हाइटकैप्स एफसी और सैन डिएगो एफसी के बीच वेस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल के विजेता के खिलाफ एमएलएस कप की मेजबानी करेगा।

यह मैच 2025 में सभी प्रतियोगिताओं में इंटर मियामी का 58वां मैच होगा, जो एक कैलेंडर ईयर में किसी एमएलएस क्लब के लिए सर्वाधिक मुकाबलों का रिकॉर्ड है।