Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ल्हालू आर्द्रभूमि को ‘विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित शहरी प्राकृतिक...

ल्हालू आर्द्रभूमि को ‘विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित शहरी प्राकृतिक आर्द्रभूमि’ का खिताब

0
33

बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। ल्हासा में ल्हालू आर्द्रभूमि राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणन एजेंसी (डब्ल्यूआरसीए) द्वारा ‘विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर शहरी प्राकृतिक आर्द्रभूमि’ के रूप में प्रमाणित किया गया।

ल्हालू आर्द्रभूमि ल्हासा शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है, जिसकी औसत ऊंचाई 3,645 मीटर और कुल क्षेत्रफल लगभग 12.2 वर्ग किलोमीटर है। विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित और चीन की सबसे बड़ी शहरी प्राकृतिक आर्द्रभूमि होने के नाते, ल्हालू आर्द्रभूमि ल्हासा के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने, जलवायु को नियंत्रित करने, जैव विविधता की रक्षा करने, ऑक्सीजन की पूर्ति करने और जल संसाधनों के संरक्षण में अपरिहार्य भूमिका निभाती है, जिसके कारण इसे ‘ल्हासा के फेफड़े’ की उपाधि प्राप्त हुई है।

ल्हासा आर्द्रभूमि के प्रबंधन का अनुभव राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित ‘स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ अनमोल संपत्ति है’ की अवधारणा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। डब्ल्यूआरसीए प्रमाणन ल्हासा के पारिस्थितिक संरक्षण की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है और पठार पर पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में चीन की उपलब्धियों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)