राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस: PRSI भोपाल ने पांच हस्तियों को ‘लोक संपर्क सम्मान’, सात महिलाओं को ‘अचला-उदिता सम्मान’ से किया गौरान्वित

0
14

भोपाल : 26 अप्रैल/ पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), भोपाल चैप्टर ने रविवार को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘लोक संपर्क सम्मान’ तथा सात महिला मीडियाकर्मियों को ‘अचला-उदिता सम्मान’ से नवाजा गया।

‘लोकतंत्र का पाँचवाँ स्तंभ’ विषय पर विचार गोष्ठी

कार्यक्रम की मुख्य थीम “जनसंपर्क : लोकतंत्र का पाँचवाँ स्तंभ” रही। विशेषज्ञों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जनसंपर्क की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक श्री गिरिजा शंकर ने कहा, “आज के डिजिटल युग में जनसंपर्क केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। सोशल मीडिया ने इसकी पहुँच को वैश्विक बना दिया है।”

प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उर्मिला शिरीष ने रेखांकित किया, “संवाद की शुचिता ही लोकतंत्र की जान है। जनसंपर्क पेशेवर जब तथ्यों को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हैं, तभी स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है।”

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. नरेंद्र कुमार थापक ने कहा, “बदलते तकनीकी दौर में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। यह भ्रांतियों को दूर कर समाज को सही दिशा दिखाता है।”

‘लोक संपर्क सम्मान’ से ये हस्तियाँ हुईं सम्मानित

समारोह में निम्नलिखित पाँच विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लोक संपर्क सम्मान’ प्रदान किया गया :

श्री सुनील वर्मा (उप संचालक, जनसंपर्क विभाग)

सुश्री निहारिका मीना (सहायक संचालक)

सुश्री हिमांशी बजाज (सहायक संचालक)

श्री मुन्ना लाल मिश्रा (वरिष्ठ आंचलिक पत्रकार)

डॉ. बीनम यादव (रिसर्च एसोसिएट, चौधरी चरन सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ)

सात महिला पत्रकारों को मिला ‘अचला-उदिता सम्मान’

महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश करते हुए मध्यप्रदेश के पत्रकारिता, टीवी और कॉर्पोरेट मीडिया में सक्रिय इन सात महिलाओं को ‘अचला-उदिता सम्मान’ से नवाजा गया :

श्रीमती योजना लाड़

सुश्री निधि परमार

सुश्री ऋषिता तोमर

सुश्री कोपल बरखाने

सुश्री साक्षी त्रिपाठी

सुश्री राशि श्रीवास्तव

सुश्री दीप्ति तोमर

PRSI भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “आप सभी का समर्पण जनसंपर्क के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। PRSI भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।” कार्यक्रम के अंत में सचिव डॉ. पंकज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों, कॉर्पोरेट जगत, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जनसंचार के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।