Wednesday, June 10, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth NDA अप्रैल 2026: स्कोप डिफेंस एकेडमी के अविराज और सार्थक ने रची...

NDA अप्रैल 2026: स्कोप डिफेंस एकेडमी के अविराज और सार्थक ने रची सफलता की कहानी

0
8

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा – परिश्रम और अनुशासन का मिला फल

भोपाल, 9 मई | स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) के अंतर्गत संचालित स्कोप डिफेंस एकेडमी के दो मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की लिखित परीक्षा (अप्रैल 2026) में सफलता प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया है।

अविराज रावत और सार्थक व्यास ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर अपने सपनों को पंख दिए हैं और दिखा दिया है कि सही मार्गदर्शन और कठिन मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अनुशासन और दृढ़ संकल्प बना सफलता का आधार

स्कोप डिफेंस एकेडमी के निदेशक मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा:

“यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी परीक्षाओं में एकेडमी के और छात्र सफलता प्राप्त करेंगे।”

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में एकेडमी आगामी NDA परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को और अधिक सशक्त एवं संगठित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

अनुभवी अधिकारियों का मार्गदर्शन

रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्कोप डिफेंस एकेडमी में अनुभवी अधिकारियों द्वारा उच्चस्तरीय मार्गदर्शन एवं तैयारी उपलब्ध कराई जा रही है। एकेडमी की प्रशिक्षण टीम में मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव सहित आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी, जेसीओ तथा विश्वविद्यालय के अनुभवी प्राध्यापक शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दी बधाई

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा:

“NDA जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत एवं संस्थान के प्रभावी प्रशिक्षण मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

कुलगुरु डॉ. विजय सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट करियर निर्माण हेतु हरसंभव संसाधन एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

प्रवेश हेतु संपर्क करें

रक्षा सेवाओं में अपना करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं प्रवेश के लिए मोबाइल नंबर 7880083440 पर संपर्क कर सकते हैं।