पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर किया गया जानलेवा हमला, घटना में प्रयुक्त छुरी जब्त, तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए
भोपाल : 9 अप्रैल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने सरेराह बी.टेक छात्रों पर धारदार छुरी से हमला कर दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हमले में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पर पहले से कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
क्या है मामला?
दिनांक 7 अप्रैल 2026 की रात को दिव्यांश आर्य, अभिनव राय और उनके साथी जीत होम्स कॉलोनी के गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश यादव और यश रघुवंशी वहाँ पहुँचे। तीनों ने पुराने विवाद को लेकर दिव्यांश आर्य, धीरज वर्मा और अभिनव राय को गंदी-गंदी गालियाँ दीं और फिर धारदार छुरी से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।
हमले में धीरज वर्मा और अभिनव राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अन्य साथियों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने 12 घंटे में कैसे पकड़ा?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 श्री विवेक सिंह एवं अति. डीसीपी श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा एसीपी एम.पी.नगर श्री मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने तकनीकी सूचनाओं और मुखबिरी के दम पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली।
आरोपी कौन हैं और उनका आपराधिक इतिहास?
तीनों आरोपी पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड चौंकाने वाला है।
1. यश रघुवंशी (23 वर्ष)
पिता: प्रभात रघुवंशी
पता: म.नं. रोज 502, न्यू मिनाल, भोपाल
शिक्षा: MCA (प्रथम वर्ष)
आपराधिक रिकार्ड:
अप. क्र. 58/21, धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि., थाना कोतवाली, जिला विदिशा
अप. क्र. 228/23, धारा 294, 323, 324, 325, 506, 34 भादवि., थाना कोतवाली, जिला विदिशा
अप. क्र. 155/26, धारा 296(1), 109(1), 3(5) बी.एन.एस., थाना अयोध्या नगर, भोपाल (वर्तमान मामला)
2. रितेश यादव (21 वर्ष)
पिता: सतीश यादव
पता: म.नं. 74 ई डब्लू एस, अयोध्या एक्सटेंशन फेस-4, भोपाल
शिक्षा: बी.टेक
आपराधिक रिकार्ड: वर्तमान मामला (अप. क्र. 155/26) पहला अपराध
3. सौरभ सिंह ठाकुर उर्फ गोल्डी (23 वर्ष)
पिता: मुकेश ठाकुर
पता: म.नं. डी-29, सिद्धार्थ नगर, निजामुद्दीन कालोनी, पिपलानी, भोपाल
शिक्षा: बी.टेक
आपराधिक रिकार्ड: वर्तमान मामला (अप. क्र. 155/26) पहला अपराध
डीसीपी जोन-2 श्री विवेक सिंह ने बताया कि शहर में सरेराह गुंडागर्दी और छुरी लेकर चलने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “यह गिरफ्तारी उसी मुहिम का हिस्सा है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमेगा या रंगदारी मचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
एसीपी मनीष भारद्वाज ने कहा, “हमारी टीम ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। यह पुलिस की त्वरित और सटीक कार्यवाही का उदाहरण है।”
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे
उनि. सुदील देशमुख
प्रआर 1641 सुजीत पटेल
प्रआर 1177 अमित व्यास
प्रआर 3178 बृजेश सिंह
प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन
प्रआर 3330 अतुल सिंह
आर 3615 राजेन्द्र साहू
आर राहुल जाट
आर पुष्पेन्द्र
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।


