Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन प्रेग्नेंसी में सेलिना जेटली का गंभीर समस्याओं से सामना, पोस्ट कर बताया...

प्रेग्नेंसी में सेलिना जेटली का गंभीर समस्याओं से सामना, पोस्ट कर बताया दर्द

0
39

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सेलिना जेटली जुड़वां बच्चों की मां हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने उस दर्द को फैंस के साथ शेयर किया, जो उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान झेले थे। सेलिना ने बताया कि इस दौरान उन्हें कोलेस्टेसिस, शुगर समेत और भी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट कर अभिनेत्री ने महिलाओं को जागरूक और प्रेरित करने की कोशिश की।

‘नो एंट्री’ फेम सेलिना जेटली ने अपने बच्चों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके परिवार में ट्विन्स, जेनेटिक स्पेशलिटी है। उनकी मां ने भी जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन एक हादसे में उन्हें खो दिया। सेलिना ने बताया कि उनकी परदादी को भी जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

सेलिना ने कहा, “मुझे प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर और गंभीर पेल्विक दर्द के साथ कोलेस्टेसिस हुआ, जो जुड़वां बच्चों के दौरान होने वाली आम समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति थी, जिसने मुझे लगभग तोड़ दिया। इस दर्द से मैं बहुत मुश्किल में थी।”

कोलेस्टेसिस लिवर से जुड़ी समस्या है, जिसमें हथेलियों और तलवों में असहनीय खुजली होती है। यह बच्चे और मां दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। बच्चों में समय से पहले जन्म या जन्म के दौरान कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर इलाज न हो, तो गंभीर मामलों में बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है।

सेलिना ने बताया कि उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस समस्या की समय रहते पहचान की और उन्हें दुबई के एक जॉर्डनियन हेपेटोलॉजिस्ट के पास भेजा। डॉक्टर ने न केवल उनका इलाज किया, बल्कि उनके लिए प्रार्थना भी की, जिससे सेलिना को भावनात्मक ताकत मिली। उनका इलाज उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड दवा से हुआ, जो कोलेस्टेसिस में बाइल एसिड को कम करती है।