Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन सपना चौधरी ने ‘जले-3 बलमा’ की सफलता पर लुटाया प्यार, वीडियो शेयर...

सपना चौधरी ने ‘जले-3 बलमा’ की सफलता पर लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर फैंस का जताया आभार

0
18

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा की मशहूर कलाकार और डांसर सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस और गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनका गाना ‘जले-3 बलमा’ रिलीज हुआ था। इस गाने को प्रशंसकों ने खूब सराहा है।

गाने की लोकप्रियता देखते हुए सपना चौधरी ने अपने प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे ‘जले-3 बलमा’ गाने के बोल पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और अदाएं गाने के बोल से बिल्कुल मैच कर रही हैं। फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट कर सपना ने लिखा, “‘जले 3’ को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गाना हमारा नहीं, आपका है और आपका ही रहेगा। सुनिए और गाने को अपनापन दीजिए।”

लोकप्रिय गाने को शिवा चौधरी ने अपनी आवाज से सजाया है और लिरिक्स दीपक डबलानिया ने लिखे हैं। जबकि, शिवा चौधरी ने ही गाने को कंपोज किया है। यह गाना सपना चौधरी की लोकप्रिय सीरीज ‘जले’ का तीसरा पार्ट है। इससे पहले ‘जले’ और ‘जले-2’ रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।

वहीं, गाने में सपना की देसी अदा और हरियाणवी स्वैग दर्शकों को लुभा रहा है।

सपना चौधरी हरियाणवी संगीत और डांस की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे स्टेज शो से लेकर सोशल मीडिया तक मौजूदगी रखती हैं। उनके गाने न केवल हरियाणा बल्कि भारत में भी लोकप्रियता हासिल करते हैं।

जल्द ही सपना की बायोपिक ‘मैडम सपना’ रिलीज होने वाली है। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट सपना चौधरी की संघर्ष भरी जिंदगी को पर्दे पर दिखाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस बायोपिक में सपना चौधरी अपना रोल प्ले नहीं कर रही हैं, बल्कि एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, बायोपिक साल 2026 में रिलीज हो सकती है।