Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजा

0
70

बीजिंग, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पैट्रिक हर्मिनी को सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सेशेल्स के बीच पारंपरिक मित्रता है। दोनों एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, और बुनियादी ढांचे तथा हरित विकास जैसे क्षेत्रों में फलदायी सहयोग प्राप्त कर रहे हैं।

अगले वर्ष चीन और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। मैं चीन-सेशेल्स संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए चीन-अफ्रीका सहयोग मंच (एफओसीएसी) के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने हेतु नव निर्वाचित राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ काम करने को तैयार हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)