Wednesday, August 26, 2026
spot_img
Home अंतर्राष्ट्रीय शी चिनफिंग ने फिजी की स्वतंत्रता की 55वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश...

शी चिनफिंग ने फिजी की स्वतंत्रता की 55वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा

0
85

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फिजी की स्वतंत्रता की 55वीं वर्षगांठ पर फिजी गणराज्य के राष्ट्रपति रातू नाइकामा लालबालावु को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि फिजी, चीन लोक गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला प्रशांत द्वीप देश था। पिछली आधी सदी में, दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं और फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं। मैं चीन-फिजी संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और राष्ट्रपति लालबालावु के साथ मिलकर चीन-फिजी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए काम करने को तैयार हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)