Monday, July 13, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन को करारी हार मिलने वाली...

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन को करारी हार मिलने वाली है: दिनेश शर्मा

0
28

लखनऊ, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के हिंदी भाषा पर दिए बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा क ये बाप-बेटे उस बुझते हुए दीये की तरह हैं जो बुझने से ठीक पहले तेजी से फड़फड़ाता है। अब ये खत्म होने वाले हैं। तमिलनाडु में उन्हें करारी हार मिलने वाली है, इसीलिए वे ऐसे बयान देकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि स्टालिन बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदी भाषा को हथियार बना रहे हैं, जबकि हिंदी किसी सीमा में बंधी नहीं है। हिंदी भाषा तमिल की बड़ी बहन की तरह है। दोनों बहनों के बीच एक-दूसरे के प्रति प्रेम है। जब उत्तर प्रदेश में तमिल संगम हो सकता है, तो वहां हिंदी का विरोध किस बात का औचित्य रखता है।

भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हमारी सरकार ने तमिल पाठ्यक्रम को पढ़ाने का विषय रख दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि यूरोपीय यूनियन के लोगों ने भी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। भारत में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर पूरी दुनिया ने इसे मान लिया है। यह एक सफल ऑपरेशन था और हमारे पड़ोसी के लिए एक सबक भी था। अगर आतंकी सोच रखोगे तो घर में घुसकर मारेंगे।

दिनेश शर्मा ने गणतंत्र दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया मान रही है कि भारत अब वो भारत नहीं रहा जो 26 जनवरी और 15 अगस्त को शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाएगा और पाकिस्तान गोली चलाएगा। अब गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा, गोली का जवाब बम से दिया जाएगा।

विभिन्न धर्मों के पवित्र स्थलों का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि सभी धर्मों के लिए कुछ धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग होती हैं, जिसमें दूसरा धर्म, जो उस धर्म से जुड़ा नहीं है, वह भी उसका सम्मान करता है। अब, अगर वेटिकन सिटी में गैर-ईसाई जाएं, तो उन्हें बराबरी नहीं मिलती। यह ईसाई धर्म का केंद्र है। उसी तरह, मक्का और मदीना मुस्लिम भाइयों के लिए पवित्र स्थान हैं। गैर-मुस्लिम वहां नहीं जा सकते। हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर भी न के बराबर मुस्लिम जाते हैं।

योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता पर विपक्ष के तंज पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि हर कोई अपनी पार्टी की तारीफ करता है और दूसरों की आलोचना करता है। यह उसका अधिकार है। भाजपा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। योगी भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उत्तर प्रदेश में उनके जैसा तो कोई है ही नहीं। किसी भी विपक्षी नेता की लोकप्रियता उनके मुकाबले आधी भी नहीं है। इसलिए लोग उनकी आलोचना करते हैं। भाजपा काम करती है और जनता उन्हें चुनती है।