Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल डब्ल्यूपीएल 2026 : एमआई-आरसीबी के मैच से शुरू होगा नया सीजन, वडोदरा...

डब्ल्यूपीएल 2026 : एमआई-आरसीबी के मैच से शुरू होगा नया सीजन, वडोदरा में फाइनल

0
37

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले के साथ होगी।

शनिवार को डब्ल्यूपीएल 2026 के शेड्यूल की जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नवी मुंबई में दो डबल-हेडर मुकाबले होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में आयोजित होगा।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 9-17 जनवरी के बीच मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। इस दौरान 11 मुकाबले आयोजित होंगे। इसके बाद शेष 11 मैच वडोदरा में होंगे। इनमें प्लेऑफ भी शामिल हैं।

वडोदरा लेग की शुरुआत गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होगी। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस सीजन में उतर रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस खिताब को जीतने वाली दूसरी टीम है।

गुजरात जायंट्स वडोदरा लेग की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2025 के फाइनल का री-मैच होगा।

1 फरवरी को लीग स्टेज खत्म होने के बाद, एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी। टेबल टॉपर सीधे 5 फरवरी को फाइनल में पहुंचेगी।

नवी मुंबई लेग:

9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स

13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स

17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा लेग:

19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स

3 फरवरी: एलिमिनेटर

5 फरवरी: फाइनल